देशी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस के साथ युवक धरा गया

एक आरोपी फरार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती/दि.22 – कमर में देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस लेकर मोपेड गाडी पर आ रहे चपराशीपुरा के एक 21 वर्षीय युवक को क्राइम ब्रांच के दल ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से रिवाल्वर व जिंदा कारतूस जब्त किये गये है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन उर्फ क्षीतिज सुनील लोणारे है. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के निरीक्षण अतुल वर व दिनेश दहातोंडे के नेतृत्व में की गई.
जानकारी के मुताबिक सोमवार 22 जून को क्राइम ब्रांच का दल तीक्ष्ण हथियार लेकर घुमने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा था, तब निरीक्षक दिनेश दहातोंडे, अतुल वर को जानकारी मिली कि, पवन लोणारे अपने पास देशी कट्टा व जिंदा कारतूस लेकर सफेद रंग की मोपेड गाडी पर डेंटल कॉलेज के पास खडा है. इस जानकारी के आधार पर एपीआई महेश इंगोले, पीएसआई गजानन सोनुने, हेड कांस्टेबल सुनील लासुरकर, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, आस्तिक देशमुख, मनोज ठोसर, मंगेश परिमल, सचिन बहाले, जहीर शेख, मिर्जा नईम बेग, अतुल संभे, विकास गुडधे, विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, राजीक रायलीवाले, चेतन गुल्हाने, संदीप खंडारे, राहुल दुधे के दल ने डेंटल कॉलेज से वडाली पुल की तरफ आने वाले मार्ग पर जाल बिछाकर पवन लोणारे को कब्जे में लेकर उसके पास से देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, मोपेड वाहन और एक मोबाइल समेत कुल 1 लाख 56 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उसने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद तहसील में आने वाले निमखेडी ग्राम निवासी ढव्या चव्हाण से लिये है. पुलिस इस फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

Back to top button