खेत में जहर गटकने वाले युवक की मौत

मेहकर/दि.22 – विश्वी ग्राम निवासी संतोष भीमराव खंडारे (30) नामक युवक ने खेत में जहर गटककर आत्महत्या का प्रयास किया था. हालत बिगडने से संतोष ने ही मोबाइल से फोन कर अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी. उसे तत्काल मेहकर अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत चिंताजनक रहने से डॉक्टरों ने उसे बुलढाणा रेफर करने की सलाह दी. रिश्तेदारों ने मेहकर के ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती किया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
इस घटना के बाद शव अस्पताल के जिस फ्रिजर (शवपेटी) में रखा गया था. वह बंद अवस्था में रहने की बात रिश्तेदारों के ध्यान में आयी. इस कारण शव की प्रताडना होने का आरोप कर रिश्तेदारों ने तीव्र रोष व्यक्त किया.

Back to top button