अचलपुर में भी वोटर लिस्ट का घोल!
बीजेपी और कांग्रेस दोनों के आरोप

* गलती छिपाने लगाई युक्ति
अचलपुर/दि.24 – पालिका चुनाव को 8 दिन शेष रहते चुनाव निर्णय अधिकारियों द्वारा काम में कथित रुप से लापरवाही और भयंकर भुलों के मामले सामने आने का दावा किया जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही मामले को गंभीर बताया है. वोटर लिस्ट के घालमेल से जुडे प्रकरण में आरोप किया गया कि, अधिकारियों की भयंकर गलती के कारण ऐसा हुआ है. यह भी आरोप है कि, गलती को छुपाने के लिए युक्ति अर्थात तिकडम अपनाई गई.
जानकारी के अनुसार मतदान केंद्रनिहाय वोटर लिस्ट में बडी गलतियां ध्यान में आई है. यह इतनी बडी भूल बताई जा रही कि, चुनाव का नतीजा प्रभावित हो सकता है. विस्तार के अनुसार वोटर लिस्ट में व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग, पता, प्रभाग तथा दिनांक और समय दर्ज होता है. लेकिन मतदान की टाइमिंग सुबह 10 बजे से बताई गई है. जबकि मतदान सामान्य तौर पर सबेरे 7.30 बजे से शुरु हो जाता है. ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि, मतदान को लेकर दी गई टाइमिंग की बडी चूक जानबुझकर की गई या गलती से हो गया.
* क्या कहते हैं पदाधिकारी
बीजेपी पदाधिकारी गजानन कोल्हे ने उक्त गलती को गंभीर बताते हुए कहा कि, वोटर्स में संभ्रम फैल सकता है. मतदान का प्रतिशत भी कम हो सकता है. चुनाव निर्णय अधिकारी को तुरंत इसकी दखल लेकर संशोधित कॉपी जारी करनी चाहिए. कोल्हे ने यह भी कहा कि, मामले की जांच की मांग वे करनेवाले हैं.
उधर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्रीकांत झोडपे ने कहा कि, केंद्रनिहाय मतदान यादी का घोल और इन सभी प्रकार के बीच समय का घालमेल भी गंभीर बात है. चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान का समय 10 बजे बताया गया है, यह गलत है. इसकी जांच की मांग झोडपे ने की.