आज केवल 6 की रिपोर्ट पॉजीटीव

3 डिस्चार्ज, कोई मौत नहीं

अमरावती/दि.8- रविवार को अमरावती जिले में केवल 6 कोविड संक्रमित मरीज पाये गये, वहीं लगातार 21 वें दिन कोविड संक्रमण की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. इसके साथ ही अब कुल संक्रमितों की संख्या बढकर 96 हजार 571 पर जा पहुंची है. वहीं रविवार को जिले के कोविड अस्पतालों से 3 मरीजों को कोविडमुक्त हो जाने के चलते डिस्चार्ज दिया गया. जिले में अबतक कुल 94 हजार 934 संक्रमित मरीज कोविड मुक्त हो चुके हैं.
इस समय जिले में कुल एक्टिव पॉजीटीव मरीजों की संख्या 76 है. जिनमें मनपा क्षेत्र के 29 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 47 मरीजों का समावेश है. जिनमें से इस समय 26 मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है. साथ ही मनपा क्षेत्र में 23 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 27 मरीज होम आयसोलेशन में रखे गये है.
* पॉजीटिविटी रेट 0.31 व रिकवरी रेट 98.30 फीसद
बीते 24 घंटे के दौरान 1 हजार 902 नागरिकों की कोविड टेस्ट की गई. जिसमें से 0.31 प्रतिशत लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटीव आयी है. वहीं इस समय कोविड संक्रमित मरीजों के कोविड मुक्त होने का प्रमाण 98.30 प्रतिशत पर स्थिर है.
यवतमाल में डेल्टा वायरस के 3 संक्रमित मिले
यवतमाल जिले में इससे पहले कोविड वायरस के डेल्टा वेरियंट से संक्रमित 15 मरीज पाये गये थे. वहीं आज तीन मरीज डेल्टा वेरियंट से संक्रमित पाये गये. ऐसे में यवतमाल जिले में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर आने का खतरा जताया जा रहा है.

Back to top button