उत्तर भारतीय मोर्चा द्बारा सांसद डॉ. बोंडे का सत्कार

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाईयां

अमरावती /दि.5– राज्य के पूर्व कृषि के डॉ. अनिल बोंडे के राज्यसभा सदस्य के रुप में निर्वाचित होने पर उनका उत्तर भारतीय मोर्चा द्बारा सम्मान किया गया. सांसद अनिल बोंडे के माध्यम से जिले की समस्याओं का निराकरण होगा. यह विश्वास इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया. उत्तर भारतीय मोर्चा के शैलेंद्र मिश्रा, डॉ. मनिष दुबे, कृष्णदेव तिवारी, अवधेश मिश्रा, सुशिल दुबे, राहुल जाधव, भाजपा कामगार आघाडी के दिपेश रिछारिया, भाजयुमो के ऋषि मिश्रा, प्रतिक साबले आदि ने सांसद डॉ. अनिल बोंडे को बधाईयां दी.

Back to top button