महाविकास आघाडी को एक और झटका

मुश्ताक अंतुले कांगे्रस छोडकर अजीत पवार के साथ

मुंबई/दि.23- राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर अब्दूल रहमान अंतुले के दामाद व कांग्रेस नेता मुश्ताक अंतुले ने आज कांगे्रस छोडकर अजीत पवार गुट वाली राकांपा में प्रवेश कर लिया है. जिसके चलते राज्य में महाविकास आघाडी को काफी जबर्दस्त झटका लगा है. मुश्ताक अंतुले के राकांपा में प्रवेश के समय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे सहित प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे व हसन मुश्रीफ आदि नेता उपस्थित थे. इस समय पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे ने मुश्ताक अंतुले का पार्टी में स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर एआर अंतुले से जुडी यादों से जुडे किस्सों को सांझा करते हुए उनकी यादों को ताजा किया.

Back to top button