मुख्यमंत्री के जन्मदिन सप्ताह पर शिवधारा का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कल

सिंधु नगर स्थित शिवधारा आश्रम में ब्लड शुगर

* ब्लड प्रेशर और फुल बॉडी चेकअप की होगी सुविधा
अमरावती /दि.18- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन सप्ताह के उपलक्ष्य में शिवधारा मिशन फाउंडेशन की ओर से रविवार 19 जुलाई को सिंधु नगर स्थित पूज्य शिवधारा आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर शिवधारा झूलेलाल चालिहा के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है.
शिविर में नागरिकों के लिए ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा आधुनिक मशीन के माध्यम से फुल बॉडी चेकअप की निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी. जांच के बाद जनरल फिजिशियन डॉ. तुषार तरडेजा द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना भी की जाएगी. यह आयोजन 1008 सतगुरु स्वामी शिवभजन जी महाराज की कृपा तथा परम पूज्य संत डॉ. संतोष देव जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. शिवधारा मिशन फाउंडेशन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

Back to top button