जेसीबी ने बाइक को उडाया, बेटे की मौत, मां घायल

अकोला- पातुर रोड की सनसनीखेज घटना

अकोला/ दि. 11- अकोला से पातुर रास्ते पर माउली बार के सामने जेसीबी ने मोटर साइकिल को टक्कर मारी. इस दुर्घटना में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. यह कल रात 9 बजे घटना घटी. इस हादसे में ओमराज शिवहरी गावंडे (26, देउलगांव) के रूप में मृतक की शिनाख्त की गई. जबकि उसकी मां रूख्मिबाई गांवडे पर इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार दोनों मां बेटे मोटर साइकिल से देउलगांव जा रहे थे. इस बीच सामने से आ रहे जेसीबी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. हस हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप सेे घायल हो गए और मोटर साइकिल लगभर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने जांच के बाद ओमराज गावंडे को मृत घोषित किया. घटना के लिए जिम्मेदार जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग गांववासियों ने की है.

Back to top button