राजस्थान जाने की सुविधा

काचीगुडा-लालगढ ट्रेन 25 तक

अकोला/दि.6– दक्षिण भारत को उत्तर-पश्चिम भारत से जोडने वाली काचीगुडा-लालगढ जक्शन विशेष ट्रेन 07053 को 25 नवंबर तक बढा दिया गया है. यह गाडी काचीगुडा से शनिवार रात 9.30 बजे रवाना होगी. सोमवार दोपहर 13.35 बजे लालगढ पहुंचेगी. विदर्भ के यात्री अकोला से सवार हो सकते हैं. लौटते समय 07054 ट्रेन लालगढ से मंगलवार रात 19.45 बजे छूटेगी और गुरुवार सुबह 9.40 बजे काचीगुडा पहुंचेगी. पहले की काचीगुडा-बीकानेर गाडी को बढाया गया है.

Back to top button