रिक्शा चालकों व फेरीवालों के लिए तैयार होगा नया महामंडल

सीएम एकनाथ शिंदे ने की बड़ी घोषणा

मुंबई/दि.30– राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मालेगांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में रिक्शा चालकों व फेरीवालोें के लिए नये आर्थिक विकास महामंडल की स्थापना की जाएगी.
किसी समय ठाणे शहर में ऑटो चलाने वाले राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें गरीबी का पूरा अहसास है और वे इस महामंडल के जरिए सर्वसामान्य लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे. जिसके लिए पूर्व मंत्री दादा भुसे व उदय सामंत को जवाबदारी दी गई है. बता दें कि इस समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूचे राज्य के दौरे पर हैं और राज्यभर में शिवसैनिकों से, आम जनता से संवाद साध रहे हैं. जिसके तहत उनके द्वारा सेना पदाधिकारी का अपने पक्ष में समर्थन हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना पर दावे की लड़ाई को जीता जा सके.

Back to top button