विवाह का प्रलोभन देकर युवती पर बलात्कार

समाधान नगर परिसर की घटना नांदगांव खंडेश्वर के युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

प्रतिनिधि/ दि.१५

अमरावती- विवाह का प्रलोभन देकर युवती पर बलात्कार किए जाने की घटना सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के समाधान नगर परिसर में घटी. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नांदगांव खंडेश्वर निवासी आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है. अमित उध्दव मोहोड (२६, कोहोला, तहसील नांदगांव खंडेश्वर) यह दफा ३७६(२) (एन), ४१७, ५०६ के तहत अपराध दर्ज किए गए आरोपी का नाम है. जानकारी के अनुसार अमित की शिकायतकर्ता युवती के साथ दो वर्ष पूर्व पहचान हुई थी. इस दौरान दोस्ती प्यार में बदल गई तब आरोपी ने युवती को विवाह का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध प्रस्तापित किए और जब विवाह का समय आया तब विवाह से इन्कार कर दिया. इतना ही नहीं तो उसे मारने की धमकी दी. आखिर परेशान हुई युवती ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दी. पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुुरु की है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button