मलकापुर में नाकाबंदी के दौरान 46 लाख रुपए जब्त
थानेदार गिरी के नेतृत्व में कार्रवाई, जांच शुरू

बुलढाणा/दि.20 – मलकापुर पुलिस शहर द्बारा तहसील चौक परिसर में की गई नाकाबंदी में एक के बाद एक ऐसी दो आलीशान कार से 46 लाख 78 हजार 850 रुपए जब्त किए गए है. मलकापुर के थानेदार गणेश गिरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई के कारण हवाला करनेवाले व्यापारियों में हडकंप मच गया है. विशेष यानी इसमें धाड शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का भी समावेश हैं.
मलकापुर शहर पुलिस की तरफ से 17 जनवरी की रात 11 से 18 जनवरी की सुबह तक स्थानीय तहसील चौक में नाकाबंदी की गई थी. इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस आवाजाही करनेवाले वाहनों की गहन जांच कर रही थी. उस समय मध्यप्रदेश के खंडवा से देउलगांव राजा की तरफ जानेवाली होंडा वेन्यू कार क्रमांक एमएच 21/ बीवी 3378 को पुलिस ने रोका. वाहन संचालक जगदीश ताराचंद गिरणीवाले (58) से पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली तब कार की डिक्की में नोटो से भरी बैग बरामद हुई. इसमें 500 के 2400 नोट, 200 के 2 हजार नोट और 100 के 4 हजार नोट ऐसे कुल 20 लाख रुपए बरामुद हुए. पश्चात खांडवा से धाड की तरफ जानेवाले किआ सोनेट कार क्रमांक एमएच 24 /बीक्यू 8474 को रोककर चालक सलीम खान नईम खान (41) की गाडी की तलाशी ली तब उसकी डक्की में 200 की 11 हजार नोट 100 की 4408 नोट, 500 और 50 रुपए की नोट समेत कुल 26 लाख 78 हजार 850 रुपए नकद बरामद हुए. इतनी बडी रकम कहां से आयी और कहां पहुंचाई जा रही थी इस बाबत पूछताछ जारी है. विशेषयानी इन पैसों को लेकर किसी को भी ठोस सबूत संबंधितो को देते नहीं आ सके. इस कारण यह पैसे अवैध काम के लिए इस्तेमाल किए जानेवाले थे क्या? इस बाबत पुलिस जांच शुरू है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे, अप्पर पुलिस अधीक्षक श्रेणीक लोढा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी आनंद महाजन, मलकापुर के थानेदार गणेश गिरी, उपनिरीक्षक प्रशांत झेडगे, जवान तायडे, पुलिस कर्मचारी व आरसीबी दल क्रमांक 2 ने की.





