22 को मकरंद अनासपुरे दर्यापुर में
विदर्भ केसरी स्थापना दिवस पर करेंगे मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण

दर्यापुर /दि.17– स्थानीय दै. विदर्भ केसरी के पांचवे स्थापना दिवस पर 22 अप्रैल को शहर की कन्या शाला के मैदान पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में प्रसिद्ध मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे की विशेष रुप से उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रहेंगी. इस दौरान अबुजर अकील घानीवाले की ओर से जरुरतमंद महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा.
इस समय विविध राजनीतिक पार्टियों के नेता, पदाधिकारी, पूर्व मंत्री और विधायक तथा सांसद भी प्रमुख रुप से उपस्थित रहने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है. 22 अप्रैल को शाम 5 बजे आयोजित इस समारोह में परिसर के नागरिकों से बडी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन दै. विदर्भ केसरी के संपादक अमोल कंटाले ने किया है.





