चांदुर बाजार तहसील के 22 गांव होंगे स्मार्ट व इंटेलिजेंट
जिप सीईओ सत्यम गांधी ने किया गांवों का निरीक्षण दौरा

चांदुरबाजार/दि.18 – ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगिण विकास व तंत्रज्ञान पर आधारित विकास के लिए शासन द्वारा चलाए गए ‘स्मार्ट व इंटेलिजेंट विलेज प्रकल्प’ में अमरावती जिले के 23 गांव है तथा उनमें चांदुर बाजार तहसील के 22 गांवों का समावेश है. इस प्रकल्प का अमल जिप की ओर से किया गया तथा इन 23 गांवों के लिए 180 दिनों का ब्यौरा तैयार किया गया है. तहसील के 22 गांवों की जानकारी लेने के लिए जिप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी ने गुरुवार को चांदुर बाजार पंस व कुछ गांवों को भेंट दी व जानकारी हासिल ली.
इस प्रकल्प के अंतर्गत प्रमुख रुप से चांदुर बाजार तहसील के 22 गांवों का तथा अमरावती तहसील के शिराला गांव सहित चांदुर बाजार तहसील के बोराला, बेलोरा, चिंचोली काले, वडूरा, खरवाडी, खराला, जवला शहापुर, जैनपुर, तलवेल, रसुलापुर आदि गांवों का समावेश है. इस प्रकल्प के माध्यम से सीसीटीवी सर्वेलन्स, सार्वजनिक वायफाय, हॉटस्पॉट, डिजिटल शिक्षा, ई-स्वास्थ सेवा, पशुसंवर्धन सुविधा, महिला बाल विकास विभाग की ऑनलाइन सुविधा, स्मार्ट कृषि सेंसर्स, आपदा व्यवस्थापन यंत्रणा आदि आधुनिक सुविधाएं चरण-दर चरण उपलब्ध कराई जाएगी. महाराष्ट्र सूचना तकनीकी महामंडल भारत नेट फेज-2 के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इसका अमल हो चुका है तथा सीईओ गांधी ने स्वयं इन गांवों को भेंट दी है. इन गांवों को 180 दिनों में स्मार्ट व इंटेलिजेंट विलेज के रुप में घोषित किया जाना है, इसलिए इन गांवों में विकास का ब्यौरा तया किया गया है.