
अमरावती/दि.18 – आज अमरावती जिले के दौरे पर पहुंचे जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेंट देते हुए एसपी विशाल आनंद से परतवाडा मामले को लेकर विस्तार के साथ जानकारी हासिल की. जिसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में ही एक पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए परतवाडा यौन शोषण मामले के संदर्भ में पुलिस द्वारा की जा रही जांच और कार्रवाई को लेकर विस्तार के साथ मीडिया को जानकारी भी दी.





