सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को पालकमंत्री का कडक सैल्यूट

अमरावती/ दि.1 – पुलिस विभाग में सेवा देने वाले पुलिस कर्मचारियों को बिदाई देते समय महिला व बालविकास मंत्री एड.यशोमती ठाकुर की आंखों से आंसू छलक गए. पुलिस विभाग में इमानदारी से सेवा देने वाले पुलिस हवालदार दामोदर डोंगरे को सेवानिवृत्ति बिदाई देते समय मंत्री ठाकुर ने कडक सैल्यूट किया.
बता दें कि, पुलिस दल में कार्यरत रहने वाले पुलिस हवालदार दामोदर डोंगरे बीते दो वर्षों से जिले के पालकमंत्री यशोमति ठाकुर के काफीले में कार्यरत थे. जिलेभर में विविध दौरों, विविध जिम्मेदारियां आदि कामकाज में डोंगरे ने इमानदारी से सेवाएं दी. पालकमंत्री टीम के साथ कार्यरत रहते समय वे भी परिवार का एक हिस्सा बन चुके थे. पुलिस दल में 34 वर्षों की सेवा देने के बाद वे अब निवृत्त हुए हैं. उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उनके निकट भविष्य की शुभकामनाएं देेते समय पालकमंत्री ठाकुर ने उनका औक्षण किया व सैल्यूट किया. इस समय पालकमंत्री ने डोंगरे का साल व श्रीफल देकर भी सत्कार किया.

Back to top button