दर्यापुर में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर भव्य कैमरा दिंडी

दर्यापुर/दि.22 – विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर दर्यापुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से 19 अगस्त को शहर में भव्य कैमरा दिंडी का आयोजन किया गया. इसमें तालुका भर के फोटोग्राफरों और फोटो स्टूडियो व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
कन्या स्कूल मैदान में वरिष्ठ फोटोग्राफरों की मौजूदगी में कैमरा पालखी का पूजन कर दिंडी की शुरुआत की गई. आतिशबाजी के साथ शहर के मुख्य मार्गों से निकली दिंडी का समापन कृषि उपज मंडी समिति के सामने हुआ. इसके बाद होटल भाऊचा धक्का में दिवंगत फोटोग्राफर सचिन श्रीराव और संजय बुंदेले को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों और आयोजन में योगदान देने वाले सदस्यों का सपत्नीक सत्कार किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फोटोग्राफर और फोटो स्टूडियो व्यवसायी उपस्थित रहे. इस दौरान फोटोग्राफरों को एकजुट कर भविष्य में विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक उपक्रम चलाने का संकल्प लिया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष योगीराज वानखड़े, उपाध्यक्ष अमोल ठाकरे और सचिव मंगेश बोरकर ने अगले वर्ष भी इसी तरह नए कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. कार्यक्रम को सफल बनाने में योगीराज वानखडे, अमोल ठाकरे, शुभम वानखडे, अंकुश क्षीरसागर, मोहन बुंदिले, पवन मोरे, योगेश मोरे, यश राजपुत, राजू गवई, शुभम धर्माले, अनिकेत कुटेमाटे, सौरभ पुनसे, महेंद्र खरे, सागर सावरकर, अक्षय देवके, अक्षय होले, कौस्तुभ जीवने, आकाश नागपुरे, सुशील श्रीराव, कार्तिक कडू, गजानन अडबोल, प्रणय माहुलकर, विनय गावंडे, रोशन कवले, प्रतिक तिजारे, आकाश नारे, अमित वानखडे, राहुल जामनिक, चेतन फुलंब्रिकर, सागर काकड, उज्वल चौधरी, सागर डाफे, सौरभ गणोदे, प्रथम राजपुत, गौरव इंगले, स्वप्नील अढाव, देवानंद तामसे, देवानंद मालोकार, सागर सांगोले, रवि बोरकर, विक्रम रायबोले, दिनेश रायबोले सहित तहसील के फोटोग्राफर व फोटो स्टूडियो व्यवसायियों ने अथक परिश्रम किया.





