रामेश्वर चव्हाण का दोबारा शिवसेना गट नेता पद पर चयन

दर्यापुर/दि.22- दर्यापुर नगर परिषद के नगरसेवकों का गट हाल ही में शिवसेना शिंदे गट में शामिल हुआ है. पश्चात हुई बैठक में रामेश्वर चव्हाण की फिर से एक दफा शिवसेना गट नेता पद पर नियुक्ति की गई.
दर्यापुर के अनंत संगम मंगलकार्यालय में यह चयन प्रक्रिया संपन्न हुई. इस अवसर पर शिवसेना के सभी पार्षद व पदाधिकारियों ने रामेश्वर चव्हाण का अभिनंदन कर उनका स्वागत किया. रामेश्वर चव्हाण पर फिर से गट नेता पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने से नगर परिषद में शिवसेना शिंदे गट की संगठनात्मक ताकत अधिक मजबूत मानी जा रही है. आगामी समय में शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी नगरसेवकों को साथ लेकर काम करने का संकल्प इस अवसर पर व्यक्त किया गया. इस कार्यक्रम में दर्यापुर तहसील के शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी, नगरसेवक व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे. रामेश्वर चव्हाण की पुनर्नियुक्ति के कारण शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण निर्माण हो गया है. सहकार महर्षि सुधाकर पाटिल भारसाकले ने उन्हें शुभेच्छा दी है.





