जिला प्रशासन को मिले तीन नये वाहन
पालकमंत्री के हाथों नये वाहनों को झरी झंडी

* तहसीलदार व उपविभागीय अधिकारियों को वाहनों का वितरण
अमरावती/दि.22– जिला प्रशासन की तरफ से खरीदी किये गये तीन नये वाहनों को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई. इन वाहनों के कारण जिले का प्रशासकीय कामकाज तेज होने में सहायता मिलने वाली है.
स्थानीय विश्रामगृह में होने वाले कार्यक्रम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों नये वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उसे संबंधित अधिकारियों के हवाले किया गया. जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा तहसीलदार और उपविभागीय अधिकारी के प्रशासकीय कामकाज के लिए यह वाहन खरीदी किये गये है. इस अवसर पर विधायक प्रवीण पोटे, विधायक प्रवीण तायडे, महापौर श्रीचंद तेजवानी, विभागीय आयुक्त नयना गुंडे, जिलाधिकारी आशीष येरेकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी, पुलिस आयुक्त राकेश ओला आदि उपस्थित थे. नये वाहनों के कारण बहुल और ग्रामीण इलाकों का प्रशासकीय जायजा, शासकीय योजना व विविध विकास कामों पर अमल की समीक्षा लेने के लिए अधिकारियों को आसानी होने वाली है. नागरिकों से संबंधित काम तथा आपातकालीन परिस्थिति में प्रशासन की तत्परता बढाने के साथ इन वाहनों का इस्तेमाल होने वाला है.





