लोकसभा लडेगी माधुरी

मुंबई में जगह-जगह लगे पोस्टर

घाटकोपर/दि.23- असलफा मेट्रो स्टेशन के पास श्री साई समर्थ भक्त मंडल व्दारा आयोजित साई उत्सव के बैनर पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की तस्वीर से उनके भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश की चर्चा शुरु है. उत्तर मध्य मुंबई से पूनम महाजन सतत दो बार सांसद चुनी गई हैं. इस बार इस क्षेत्र से भाजपा दीक्षित को मैदान में उतारने की अटकले महीनों से चल रही है. हालांकि साई मंडल के अध्यक्ष सुदाम पालवे से संपर्क नहीं हो पाया. किंतु बैनर पर लगा फोटो और दिनभर चली राजकीय चर्चा से काफी कुछ स्पष्ट हो जाने का दावा एक राजनीतिक जानकार ने किया है.

Back to top button