उध्दव ठाकरे मुंबई को लैंड स्कैम बादशाह
आशीष शेलार का जोरदार प्रहार

मुंबई/ दि. 22 – भाजपा मुंबई प्रदेशाध्यक्ष आशीष शेलार ने उध्दव ठाकरे पर ताजा और भीषण हमला करते हुए आरोप लगाया कि उध्दव के दिमाग में हर समय लैंड और लैंड स्कैम के विचार शुरू रहते हैं. दरअसल उध्दव मुंबई के लैंड स्कैम के बादशाह हैं. शेलार ने कहा कि उध्दव ठाकरे कुछ नया कहना छोडकर हर समय कहते फिरते हैं कि अदानी को जमीन दी. अंबानी को जमीन दी.
शेलार ने बीजेपी की कार्यशाला में उक्त तगडे प्रहार किए. मुंबई के गरवारे क्लब में हुई कार्यशाला में शेलार ने उध्दव ठाकरे की कडी आलोचना की. कुछ दिनों पहले उन्होंने राज ठाकरे के बारे में भी कह दिया था कि व्यक्तिगत मित्र वगैरह विषय खत्म हो गया है.
शेलार ने कहा कि 25 साल तक मुंबई मनपा उध्दव ठाकरे के पास थी. मुंबई में एक वर्गफीट के दाम लाखों रूपए हैं. उध्दव ठाकरे ने मनपा में सत्ता रहते बिल्डरों को एक करोड वर्ग फीट फुकट में दे दी. वे हमें क्या सवाल करेंगे ? शेलार ने उध्दव ठाकरे पर वक्फ कानून के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप किया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वक्फ विधेयक गरीब मुस्लिम के फायदे का है. नरेंद्र मोदी सरकार वक्फ बोर्ड द्बारा ली गई जमीन लौटाने का काम कर रही है. उन्होंने गली- गली में जाकर वक्फ कानूनों की सच्चाई बताने का आवाहन पाटीर्र् कार्यकर्ताओें से किया.





