अमरावती में 29 को कैंसर उपचार की अत्याधुनिक सुविधा

सुजान सर्जिकल अस्पताल में विशेष ओपीडी

* आएंगे डॉ. भरत वसवानी
अमरावती/दि.25 – स्थानीय सुजान सर्जिकल कैंसर अस्पताल में आगामी शनिवार 29 अगस्त को प्रसिद्ध अंकोलॉजिस्ट डॉ. भरत वसवानी पब्लिक फोरम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागृति बढाने के साथ ही समय पर जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी देना तथा लोगों को कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रत जागरुक करना है. यह जानकारी आज दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में दी गइ. इस समय डॉ. राजेंद्रसिंह अरोरा, डॉ. नीता अरोरा, डॉ. डी. जी. आडवानी, डॉ. कनक दीपसिंह अरोरा, डॉ. फरीद अहमद, गगनदीप सिंह साहनी उपस्थित थे.
कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, समय पर जांच, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर मार्गदर्शन किया. उपस्थित नागरिकों ने विशेषज्ञों से कैंसर से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि, पब्लिक फोरम शनिवार को 11.30 से 12.30 बजे तक रहेगा. डॉ. भरत वसवानी का सत्कार भी होगा. विशेष ओपीडी में वे दोपहर 3 बजे तक कैंसर रोगियों को विशेष परामर्श देंगे. उल्लेखनीय है कि, यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद और अमरावती के सुजान कैंसर हॉस्पिटल के बीच कंसल्टेंट विजिट के लिए अनुबंध किया गया है. वे प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार सुजान अस्पताल में ओपीडी के लिए उपस्थित रहेंगे.
विशेष बात है कि, डॉ भरत वसवानी सिर और गर्दन के कैंसर, फेफडों के कैंसर, हेमटोलॉजिकल विकृतियां, मूत्रजननांगी दुर्दमता और मल्टीपल मायलोमा के विशेषज्ञ है. एक ही परिसर में विभिन्न विशेषज्ञ सेवाए देंगे. उसी प्रकार कैंसर को लेकर फैली भ्रांतियों को भी दूर करेंगे.

Back to top button