अमरावती के मुख्य मार्गों की यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार करें
युवा स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.9 – अमरावती शहर के प्रमुख मार्गों की बिगडी यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग को लेकर युवा स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में कहा गया हैें कि अमरावती शहर में दिनोंदिन आबादी बढती जा रही है. साथ ही वाहनों की संख्या में भी इजापा हो रहा है. शैक्षणिक संस्था भी बढ गई हैं. शहर में बस्ती व कॉलोनी बढने के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे यातायात रहता हैं. ऐसे में शहर के विविध मार्ग व मुख्य चौराहों पर यातायात की समस्या निर्माण हो गई हैं. अनियंत्रित यातायात के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं. यातायात समस्या के कारण अनेकों को हर दिन असुविधा का सामना करना पडता है. विशेष यानी प्रमुख मार्गों से गंभीर मरिजों को अस्पताल में उपचार के लिए लानेवाली एम्बुलन्स को बीच रास्ते में ही अटके रहना पडता हैं. जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या रहने से ट्रैफिक में से एम्बुलन्स को बाहर निकालने की भारी समस्या निर्माण होती है. ऐसे में मरीज की जान को खतरा बना रहता हैं. ऐसी गंभीर परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अमरावती शहर के यातायात में तत्काल सुधार करना आवश्यक है. इसके लिए नवाथे से बेनाम चौक, गांधी चौक, पंचवटी चौक, जयस्तंभ चौक व इर्विन चौक आदि मार्गों पर ट्रैफिक जवान एक से अधिक संख्या में तैनात रखने और अंधाधुंध वाहन चलानेवालों पर कार्रवाई करने, यातायात नियमों का उल्लंघन कर ट्रिपल सीट दुपहिया चलानेवालों पर कार्रवाई कर यातायात सुधारने के लिए उपाययोजना करने की मांग ज्ञापन में की गई है. ज्ञापन सौंपनेवालों में युवा स्वाभिमान पार्टी से जय सापरिया, राहुल काले, ऋषिकेश जाधव, अर्जुन दाते, सागर कोठार, अनिकेत तिवटणे, संजय गायकवाड, पंकज गायकवाड आदि ने की हैं.





