कुएं में गिरी बच्ची को बचाने की कोशिश व्यर्थ

बचाव पथक ने छलांग लगा ली थी

* किंतु शव हुआ बरामद
अकोला/ दि. 3- वाशिम जिले के मंगरूल पीर तहसील में सोमवार दोपहर एक ईंट भट्टा मजदूर की तीन साल की बच्ची कुएं में गिर गई. उसे बचाने की कोशिश में संत गाडगेबाबा आपातकालीन बचाओ पथक ने तुरंत कुएं में छलांग लगाई. किंतु सुंदरी धनसिंह सिसोदिया को बचाया न जा सका. उसका शव ही करीब एक घंटे की खोजबीन बाद कुएं से निकाला गया.
जानकारी के अनुसार वाशिम रोड पर बिजली केन्द्र के सामने ईट भट्टे पर काम करनेवाले श्रमिक की बेटी परिसर में खेल रही थी. अचानक कुएं में गिर गई. संत गाडगेबाबा बचाओे पथक के दीपक सदाफले को थानेदार किशोर शेलके ने तुरंत सूचित किया. गोपाल गिरे, गोपाल जायसवाल, अपूर्व चेके, लखन खोडे, शुभम भोपले, शिवा अडात, सिध्दू इंगोले ने कुएं में कूदी मारी. सुंदरी को बचाने का प्रयास किया. मगर एक घंटे बाद सुुंदरी का शव ही हाथ लगा. घटना से परिसर में शोक देखा जा रहा है.

Back to top button