प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में नांदगांव पेठ का दमदार प्रदर्शन

तिरंगा क्रिकेट क्लब विजयी

नांदगांव पेठ/दि.5  – माहुली जहागीर के सुपर किंग क्रिकेट क्लब की ओर से इंडियन नॅशनल स्कूल के पास मैदान पर आयोजित किए गए प्लास्टिक बॉल क्रिकेट के ओपन मुकाबले में नांदगाव पेठ के तिरंगा क्रिकेट क्लब ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी. रोमांचक हुई इस स्पर्धा में तिरंगा क्रिकेट क्लब ने प्रत्येक फेरी में दमदार प्रदर्शन कर प्रतिस्पर्धी टीम को हराया. इस जीत के बाद तिरंगा क्रिकेट क्लब को 51 हजार नकद प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ. विजयी टीम का सत्कार स्व. सौ. हिराबाई गुल्हाने चॅरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष विवेक गुल्हाने के हाथों किया गया.

Back to top button