लैडिंग के समय चूका एंगल और हुआ घात

अजीत दादा पवार विमान हादसा की जांच में प्रारंभिक पडताल

पुणे/ दि. 5- उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार का पिछले सप्ताह विमान हादसा लैडिंग के समय एंगल चूक जाने की वजह से होने का खुलासा हुआ है. हादसे की गहन जांच चल रही है. विमानन विभाग के अलावा जांच एजेंसी 28 जनवरी की सुबह की घटना की जांच कर रही है. इस हादसे में अजीत दादा सहित 5 लोगों की जान चली गई. समूचा राज्य स्तब्ध रह गया था. गम में डूब गया था.
अजीत दादा के विमान का हादसा कैसे हुआ, इस बारे में जांच पडताल चल रही है. विमान हादसे के वीडियो भी सामने आए है. मुंबई से बारामती के लिए यह विमान उडा था. गत 28 जनवरी को अजीत दादा को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव हेतु चार सभाएं संबोधित करनी थी. राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता भी बारामती हवाई अड्डे पर गुलदस्ते लेकर दादा का इंतजार कर रहे थे.
अब प्राथमिक पडताल पश्चात कहा जा रहा है कि पायलट ने विमान लैडिंग की कोशिश की तो एंगल चूक गया था. इसके कारण रनवे के ठीक बगल में स्थित खेत में अजीत दादा का विमान जा गिरा. भीषण अपघात में एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बची.

Back to top button