विधायक रवि राणा 15 नगर सेवकों के साथ पहुंचे अंबा और एकवीरा दरबार

अमरावती – महापालिका की नई इनिंग आज से शुरु हो रही हैं. विधायक रवि राणा के नेतृत्व में युवा स्वाभिमान पार्टी ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की. अत: आज पहली आमसभा हेतु नगर सेवकों के सहभाग से पहले विधायक राणा सभी को लेकर कुलदैवत अंबा माता और एकवीरा देवी के दर्शनार्थ ले गए. उस समय की यह चित्रमय झलकियां जिसमें युवा स्वाभिमान के नगर सेवक पगडी धारण किए मां अंबा की आरती करते हुए और नगर सेवक के रूप में शानदार कार्यकाल के लिए कृपा की आकांक्षा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.





