गोराला से सावरखेड मार्ग पर दुपहिया सवार की मौत

मोर्शी/दि.7 – शिरखेड थाना क्षेत्र में आनेेवाले नांदगांव पेठ से पांढुर्णा राष्ट्रीय महामार्ग के गोराला से सावरखेड के दौरान वन विभाग के मार्ग पर अज्ञात वान की टक्कर में अमरावती के दुपहिया सवार की मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम अमरावती के हबीब नगर निवासी सरफराज खान हैं.
जानकारी के मुताबिक गुरूवार 5 फरवरी को यह दुर्घटना हुई. दुपहिया वाहन से सरफराज खान शिरखेड अपनी पत्नी के मायके जा रहा था. तब अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में सरफराज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही शिरखेड पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और मोर्शी के उपजिला अस्पताल पहुंचा दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.





