कार और बाईक की भिडंत में तीन घायल
परतवाडा- अंजनगांव सुर्जी मार्ग पर गतिरोध लगाने के बावजूद दुर्घटना

परतवाडा/दि.7 – परतवाडा-अंजनगांव- अकोट मार्ग पर शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह 11 बजे के बीच कार और दुपहिया के बीच जोरदार भिडंत हो हो गई. इस दुर्घटना में दुपहिया पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मार्ग पर दुर्घटना का सिलसिला जारी ही हैं. नागरिकों के तीव्र रोष के बाद प्रशासन की तरफ से गतिरोधक लगाया गया फिर भी वाहन की रफ्तार कम नहीं हुई हैं. दुर्घटना में घायलों के नाम अनिल बेठे (22), सागर बेठे (18) और दीपक अखंडे (20) हैं.
परतवाडा-अंजगांव-अकोट मार्ग पर अब तक 18 से ज्यादा लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हुई हैं. यह मार्ग फोर लेन हुआ तो भी यह मार्ग अनेक स्थानों पर उंचा निचा हैं. इस कारण वाहन चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाते. इन कारणों से शुक्रवार को सावली दातुरा के पास एक मोड पर तेज रफ्तार से आ रहे चारपहिया वाहन ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. सामाजिक कार्यकर्ता प्यारेलाल प्रजापति और रूग्णसेवक शुभम खेरडे ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया.
प्रशासन की लापरवाह निती?
मार्ग के सदोष काम के कारण नागरिकों में तीव्र असंतोष व्याप्त हैं. संबंधित विभाग केवल गतिरोधक लगाकर अपनी जिम्मेदारी से मुहमोडने का आरोप किया जा रहा हैं. खतरनाक मोड पर शास्त्रीय पध्दति से गतिरोधक लगाना, उंचाईवाले मार्ग को दुरूस्त करना और सूचना फलक लगाने की मांग बार-बार की जा रही हैं.





