51 रक्तदाताओं ने शिविर में किया रक्तदान
स्व. पंकज लढ्ढा और स्व. सुनील मानके की स्मृति में किया गया था आयोजन

अमरावती/दि.7 – युवा उद्योजक स्व. पंकज रमेशचंद्र लढ्ढा और स्व. सुनील रामचंद्र मानके की स्मृति प्रित्यार्थ हाल ही में बडनेरा शहर के शांति नगर स्थित हरिगंगा क्लिनीक में मित्र परिवार की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दोनों दिवंगतों को श्रध्दांजलि दी.
स्व. पंजक लढ्ढा और स्व. सुनील मानके की स्मृति में हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन अजय जोशी, प्रवीण जाजू और मित्र परिवार द्बारा किया जाता हैं. इस वर्ष भी शांति नगर के हरिगंगा क्लिनीक में यह आयोजन किया गया था. इसमें सभी ने समस्त मित्र परिवार ने बढचढकर सहभाग लिया. सर्वप्रथम स्व. पंकज लढ्ढा और स्व. सुनील मानके के फोटो पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें आदरांजलि दी गई. 51 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया. इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे. मित्र परिवार की तरफ से बडनेरा प्रभाग क्रमांक 22 में नवनिर्वाचित हुए युवा स्वाभिमान पार्टी के चारों नगर सेवक किशोर जाधव अजय जयस्वाल , गौरी मेघवानी और रजनी डोंगरे का सत्कार किया गया. यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला.





