इनरव्हील क्लब ने मनाया कैंसर जनजागृति दिवस
संस्था की प्रांतपाल रीमा गर्ग ने किया कार्यों का अवलोकन

परतवाडा/दि.9 – स्थानीय इनरव्हील क्लब ऑफ अचलपुर को हाल ही में संस्था की प्रांतपाल रीमा गर्ग ने भेंट देकर स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया.
गौरतबल है कि 4 फरवरी को हर वर्ष कैंसर रोग जागृति दिवस मनाया जाता हैं. प्रांतपाल के आगमन के प्रसंग पर क्लब की सभी सदस्यों ने कैंसर जनजागृति का सराहनीय उपक्रम भी कर दिखाया. मौके पर डॉ. मंगला राठी द्बारा कैंसर पर आधारित एक नाटिका की तारीफ ए- काबिल प्रस्तुति दी गई थी. क्लब की और से संपूर्ण परिसर में कैंसर अवेयरनेस और उससे बचाव के उपाय के अलग-अलग बेनर्स, पोस्टर लगाए गए. लोगों को कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रांतपाल गर्ग ने जमकर प्रशंसा की.
इसी कार्याक्रम में 10 विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान जरूरी समझी जाती सामग्री प्रदान की गई. कार्यक्रम की सफलता हेतु क्लब प्रेसिडेंट डॉ. मानसी वर्मा, सेक्रेटरी डॉ. श्वेता गोयल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, नीता मालवीय, भावना बरडिया, पायल चौरडिया, शीतल वैष्णव, सरिता वर्मा, राखी अग्रवाल, दिक्षित बरडिया, विनीता धर्मा, डॉ. शशि बरडिया, रितु भसाली, पायल भंसाली, रितु सिंघानिया, रितु अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, डॉ. समृध्दि धर्माधिकारी, लक्ष्मी वर्मा ने अथक प्रयास किए.





