पांच लाख रुपए की गाडी खरीदने पर पैन अनिवार्य

1 अप्रैल से लागू होंगे नियम

मुंबई/दि.11-सीबीडीटी ने आयकर कानून 2025 के ड्राफ्ट नियम जारी कर दिए हैं. अब 20 लाख से महंगी प्रॉपर्टी डी, 5 लाख से ज्यादा का वाहन खरीदने पर पैन देना अनिवार्य होगा. सालाना 10 लाख से अधिक की नकदी निकासी और जमा पर भी यह नियम लागू होगा. विभाग का लक्ष्य एआई और डेटा एनालिटिक्स के जरिये पारदर्शिता लाना है. ये बदलाव 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगे. जनता इन ड्राफ्ट नियमों पर 22 फरवरी तक सुझाव दे सकती हैं. विभाग एक सप्ताह में समीक्षा कर मार्च के पहले हफ्ते में फाइनल फॉर्म और नियम नोटिफाई करेगा.
* 1 अप्रैल से लागू
1 लाख रुपए से ज्यादा के होटल बिल भी पैन जरूरी होगा
मद सीमा
प्रॉपर्टी खरीद/बिक्री 20 लाख+
दोपहिया/कार खरीद 5 लाख+
नकद निकासी, जमा 10 लाख+
होटल बिल 1 लाख+

Back to top button