नगराध्यक्षा प्रतीक्षा गुल्हाने ने लिया शहर के सर्वांगिण विकास का संकल्प

विकास कार्यों का किया श्रीगणेश

मोर्शी /दि.12 – नवनिर्वाचित नगराध्यक्षा प्रतीक्षा रवींद्र गुल्हाने ने नगराध्यक्ष पद का पदभार स्वीकारते ही शहर के सर्वांगिण विकास का संकल्प लेते हुए विकास कार्यों का श्रीगणेश किया. स्थानीय जयस्तंभ चौक की मरम्मत व रंगाई-पुताई, स्मशान भूमि की सफाई, आंतरिक सडकों की सफाई, मुख्य मार्गों पर शहर की सुंदरता, बिगाडने वाले बैनरों को हटाना तथा डिवाइडर पर तिरंगा लाईटींग शुरु करने जैसे कार्य शुरु किये गये. साथ ही डिवाइडर पर लगाये गये पैधों को सरंक्षित रखने का भी उन्होंने संकल्प लिया. इन सभी कार्यों की शुुरुआत होने पर नागरिकों को बडी राहत मिली है.
मोर्शी शहर में पहले सप्ताह में केवल दो दिन जलापूर्ति की जाती थी. जिससे नागरिकों को खासकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पडता था. जिसमें अब शहर में जलापूर्ति भी पर्याप्त रुप में की जा रही है. वहीं नांदगांव पेठ से पांढुर्णा तक के महामार्ग पर स्थित डिवाइडर के स्ट्रीट लाइट भी बंद पडे थे. लेकिन अब वहां तिरंगा लाइटींग लगाये जाने से सडक पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश दिखाई दे रहा है तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाये गये जयस्तंभ की टाईल्स उखड गई थी. अब वहां नई टाईल्स लगाकर सिरिज और लाइटींग भी लगाई गई. शहर के डिवाइडरों में वृक्ष संवर्धन समिति द्वारा पौधारोपण किया गया था. किंतु कुछ पौधे जानवरों द्वारा नष्ट कर दिये गये थे और कुछ पौधे पानी के अभाव में सुख गये थे. अब यहां नये पौधे लगाये गये है तथा पुराने पौधों को रोजाना पानी दिया जा रहा है. जिससे पौधे हरे-भरे नजर आ रहे है.
नगर परिषद की ओर से डिवाइडरों पर किसी भी प्रकार के बैनर न लगाने के सूचना फलक भी लगाये गये है. चांदूर रोड पर स्थित स्मशान भूमि की साफ-सफाई कर कचरे का निस्तारण किया गया है और नियमित जलापूर्ति भी शहर को की जा रही है. शहरवासियों का कहना है कि, मोर्शी शहर अब सुंदरता की दिशा में आगे बढ रहा है. प्रतीक्षा रवींद्र गुल्हाने के नगराध्यक्ष पद का पदभार संभालने के बाद शहर के विकास कार्यों में तेजी आयी है. मोर्शी शहर अब अधिक सुसज्जित दिखाई दे रहा है.

Back to top button