नेवासा में टोली युध्द भडका
अस्पताल में घुसकर युवक को गोली से उडाया

अहिल्या नगर/ दि. 13 – नेवासा तहसील अंतर्गत घोडेगांव में दो गैंग का झगडा बढता जा रहा है. पुरानी दुश्मनी से एक दूसरे पर यह टोलियां फायरिंग कर रही है. ऐसी ही गुरूवार रात एक अस्पताल में घुसकर प्रतिस्पर्धी टोली ने जमकर गोलीबार किया जिसमें नितिन विलास शिरसाट की मौत हो गई. दूसरी टोली का सूरज फूलमाली गंभीर जख्मी हो गया. उस पर निजी अस्पताल में उपचार शुरू है. टोली युध्द के कारण लोगों में भय का वातावरण देखा जा रहा है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाब्दिक झगडे के बाद देशी कट्टो से गोलियां दागी गई. जिसमें नितिन की मौत हो गई. सूरज गंभीर जख्मी हुआ. इस फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियों में दिख रहा है कि क्या हुआ था.
लोग इस बात पर हैरान है कि गांव में गैर कानूनी शस्त्र कहा से आ रहे हैं. देशी कट्टे और पिस्तौल का खुले आम और बेखौफ रूप से उपयोग किया जा रहा है. पुलिस से तत्काल कडे एक्शन की अपेक्षा बताई जा रही है. पलिस भी मामले की जांच कर रही हैं.





