12 वीं का पर्चा देकर छात्रा ने की आत्महत्या

नागपुर / दि. 19- देर से प्राप्त समाचार के अनुसार वाडी में मंगलवार शाम कक्षा 12 वीं की एक्जाम में फिजिक्स का पर्चा हल कर लौटी छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा का नाम निकिता बनसोड है. खउगांव रोड की रहनेवाली निकिता दोपहर 3.30 बजे पेपर देकर घर लौटी. उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद न था.
पुलिस ने बताया कि निकिता के भाई आदित्य के शाम 7 बजे घर लौटने पर उसने बहन का व्यवहार सामान्य पाया. कुछ भी असामान्य नहीं लग रहा था. आदित्य के मां को लाने घर से बाहर जाने के बाद लौटे तो निकिता का कमरा अंदर से बंद था. बार- बार खटखटाने पर भी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो दरवाजा तोडा गया. निकिता फांसी पर लटकी थी. उसे लेकर घर के लोग सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया. वाडी पुलिस आगे जांच कर रही है.





