भाजपा का जन मत आंदोलन हुआ सफल
अंतत: शिराला में लगाया गया स्पीड ब्रेकर

शिराला/दि.21 -शिराला में बढते सडक हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग से कई बार की थी. बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा विलंब किया जा रहा है. इसलिए तिवसा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक राजेश वानखडे के मार्गदर्शन में भाजपा के राजूभाऊ गंधे की संकल्पना से शिराला गांव में जन मत आंदोलन किया गया. भाजपा का यह आंदोलन सफल होकर लोनिवि ने तुरंत गतिरोधक लगाने की कार्रवाई की. इस समय भाजपा तालुकाध्यक्ष राजूभाऊ गंधे, ग्रामपंचायत सदस्य जयंत आमले, भाजपा तालुका उपाध्यक्ष आशिष खैरकर, निलेशभाऊ म्हस्के, बंडू ठाकरे, शिवाजी खाडे, अक्षय जवंजाल, शुभम भागवत, सागर लव्हाले, चंदन भंडारे, मनोज पोहने, शुभम माहुरे, सत्यजित देशमुख, अंकुश नावंदर, आदेश जवंजाल, स्वराज भेंडे, अर्पित नवरंगे, मयूर खैरकर, जितेश भागवत, गजानन ठाकरे, संजय भस्मे, धिरज वाडेकर, दर्शन वानखडे समेत गांव के नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.





