अवैध गर्भ निरोधक गोलियों का नागपुर में रैकेट
डॉक्टर और सेल्समेन की मिलीभगत उजागर

* एफडीए ने जब्त की एमटीपी की 46 कीट
नागपुर /दि.14- विवाहपूर्व के संबंध रहे अथवा विवाह के बाद के गर्भ के गर्भपात के लिए वैधकीय सलाह के बगैर गर्भनिरोधक गोली (एमटीपी कीट) का इस्तेमाल करने वालों को निशाना बनाते हुए नागपुर में अवैध दवाई बिक्री का जाल सक्रिय रहने की बात प्रकाश में आयी है.
अन्न व औषध प्रशासन के दल ने बुधवार की रात की कार्रवाई में एक बीएएमएस डॉक्टर समेत सेल्समेन को कब्जे में लेकर भारी मात्रा में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ पे्रग्नन्सी (एमटीपी) कीट जब्त की. इस कार्रवाई के कारण डॉक्टर और दवाई बिक्री प्रतिनिधि की मिलीभगत से शुरु रहा रैकेट उजागर हुआ है. एक बीएएमएस डॉक्टर द्वारा अवैध रुप से एमटीपी कीट की बिक्री किये जाने की जानकारी एफडीए दल को मिली थी. जानकारी के मुताबिक दल ने बुधवार की रात डमी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया. ग्राहक द्वारा दवाई की मांग करते ही डॉक्टर ने अपनी कार से एमटीपी कीट निकालकर दी. कीट देते समय दल ने डॉक्टर को रंगेहाथ पकड लिया. दवाई की आपूर्ति कहां से होती है, ऐसी पूछताछ करने पर डॉक्टर ने एक सेल्समेन से कीट मिलने की जानकारी दी. पश्चात दल ने डॉक्टर के माध्यम से सेल्समेन से संपर्क किया और अधिक दवाई की मांग करने कहा.
* मुख्य सूत्रधार को भनक
डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एफडीए दल ने संबंधित व्यक्ति से और दवाई की मांग करने सेल्समेन से कहा. सेल्समेन ने उसे रात को फोन किया. लेकिन दवाई की मांग होते ही संदेह होने पर संबंधित व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया. एफडीए के दल ने उसकी घर की तलाशी ली, लेकिन वहां माल नहीं मिला. कार्रवाई की भनक लगने के बाद उसने घर के सदस्यों को भी सतर्क किया रहने की संभावना जांच दल ने व्यक्त की है.
* दोगुने भाव मे ंबिक्री
एमटीपी कीट की मांग रहे ग्राहकों से दोगुने भाव वसूल किये जाते रहने की जानकारी है. वैद्यकीय देखरेख के कारण ऐसी दवाईयों का इस्तेमाल होता रहने से यह केवल दवाई की कालाबाजारी नहीं है. महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड होता रहने की बात विशेषज्ञों ने कही है.
* एमपी से कनेक्शन उजागर
डॉक्टर की मांग के मुताबिक दवाई का माल लेकर आये सेल्समेन को भी एफडीए दल ने कब्जे में ले लिया. उससे 46 एमटीपी कीट जब्त की गई. इतनी भारी मात्रा में एमटीपी कीट एक ही कार्रवाई में जब्त होने की यह पहली घटना है. जांच के दौरान यह माल मध्य प्रदेश से लाये जाने की जानकारी सेल्समेन ने दी. एक व्यक्ति से यह दवाई मिलती रहने की जानकारी उसने दी है.





