सरेआम 5 लोगों ने किया युवक का कत्ल

मोताला तहसील में खलबली

बुलढाणा/दि.28 – मोताला तहसील में शुक्रवार को सरेराह सिने स्टाइल हत्याकांड देखा गया. जिससे संपूर्ण तहसील में सनसनी मची है. दिन-दहाडे एक युवक पर पांच लोगों ने हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. धामणगांव बढे थानांतर्गत पोफली शिवार में सनसनीखेज घटना होने की जानकारी पुलिस ने दी.
मृत युवक का नाम अनिकेत निवृत्ति सुरडकर है. 32 साल का अनिकेत पोफली का रहने वाला था. खून खराबा पोफली में विलास राजाराम चौधरी के खेत में हुआ. पांच आरोपियों ने अनिकेत को चौधरी के खेत में घेरकर मारा. पुराने विवाद में यह हत्या होने की प्रारंभिक जानकारी पुलिस ने दी और बताया कि, अनिकेत के सिर, पीठ, गर्दन, सीने और पैरों पर लोहे के रॉड, लाठियों से घातक वार किये गये. उसे यमलोक पहुंचा दिया. अनिकेत के चचेरे भाई विजय सुरडकर ने पुलिस में शिकायत दी.
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संशयित आरोपी ब्रह्मानंद उर्फ धम्मा राजाराम सुरडकर (34), लकी उर्फ प्रफुल संतोष इंगले (22), कुणाल जानराव सुरडकर (20), नीलेश बाल बोदले (30) और कृष्णा रमेश अंभोरे को गिरफ्तार किया. थानेदार नागेश जायले आदि जांच कर रहे हैं.

Back to top button