कालभैरव मंडल की भव्य कावड यात्रा

गणमान्यों ने भी उठाई कावड

* भोले का गगनभेदी जयकारा
* गोहर चौक से दशहरा मैदान तक भक्ति धारा
अमरावती /दि.24– कालभैरव कावड मंडल ने रविवार को मसानगंज के गोहर चौक से शानदार कावड यात्रा निकालकर शहर को भोलेनाथ महादेव की भक्ति में रंग दिया. कावड में रेवसा की नदी का जल लेकर स्त्री-पुरुष भाविक भोले का जयकारा लगाते हुए आगे बढे, तो शानदार पथक, दिंडी और हनुमानजी तथा विठ्ठल भगवान की सुंदर प्रतिमाओं ने समस्त अमरावती को आकर्षित किया. हजारों की संख्या में शिव भक्त उमडे थे. झांझ पथक की ताल पर सभी ने थिरककर अपना भक्तिभाव प्रदर्शित किया.
सर्वश्री शुभम गोहर, आकाश गोहर, निखिल गोहर, आदित्य गोहर, अनिकेत गोहर, अनुपम गोहर, आदित्य बमनेल, उमेश बुंदेले, भारत उरे, लक्की धोटे, अजय तिवारी, रोशन फनसे, ओम झाडे, रेवन राऊत, सागर डोंगरे, सुमीत स्वर्गे, अनिकेत सरदार, आकाश चंदन, ओम गोहर, यश गोहर, अनुज गोहर, तनिश भारतीय, मलकीत सिंघ राहल, ईशान गोहर, ऋषभ गोहर, पीयूष गोहर, धीरज अधिया, प्रथम भारतीय, मीत और अन्य अनेक स्त्री-पुरुष भाविक उत्साह से कावड यात्रा में सहभागी हुए और उन्होंने योगदान भी किया.
नगरसेवक दीपक साहू सम्राट, भाजपा नेता कौशिक अग्रवाल, त्रिदेव डेंडवाल, करण डेंडवाल और अन्य अनेक भी कावड यात्रा में सहर्ष सम्मिलित हुए और महादेव के प्रति भक्तिभाव दर्शाया. मसानगंज गोहर चौक से दोपहर 4 बजे गाजेबाजे, पथक, दिंडी के साथ निकली कावड रात्रि 9 बजे दशहरा मैदान के पास स्थित विजय हनुमानजी मंदिर के भव्य शिवलिंग का अभिषेक करने पहुंची. वहां अभिषेक और आरती का अलग ही आनंद आया. संपूर्ण परिसर भोले के जयकारों से गूंज उठा था.

Back to top button