माहेश्वरी युवती मंच का आयोजन, अमरावती मंडल मीडिया पार्टनर
30 को माहेश्वरी भवन में भव्य तीज धमाल

* त्यौहार मेला, विविध स्पर्धाएं
* युवतियों, महिलाओं से अवश्य पधारने का अनुरोध
अमरावती /दि.24- श्री माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी युवती मंच ने समाज के तीज त्यौहारों को महत्व देते हुए आगामी रविवार 30 अगस्त को दोपहर 4 बजे से त्यौहार मेला ‘तीज धमाल’ का भव्य, सुंदरतम आयोजन किया है. जिसमें अनेक स्पर्धाएं तो होगी ही. सिंजारे की मेहंदी भी सजेगी और मिस और मिसेज तीज सहित अन्य उपहार होंगे. राजस्थानी समाज की सभी युवतियों, महिलाओं से तीज धमाल में अवश्य सम्मिलित होने और आयोजन का संपूर्ण आनंद लेने का आवाहन किया गया है. धनराज लेन स्थित श्री माहेश्वरी भवन में यह आयोजन परंपरा, मौज-मस्ती से सराबोर रहने का दावा युवती मंच ने किया है. आयोजन के मीडिया पार्टनर पश्चिम विदर्भ के अग्रणी दैनिक ‘अमरावती मंडल’ है. ‘अमरावती मंडल’ का राजस्थानी समाज संस्कृति के प्रत्येक आयोजन में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी योगदान रहा है.
* सुबह 10 बजे से मेहंदी
बडी तीज का राजस्थानी समाज में बडा महत्व है. तीज की पहली शाम सिंजारा मनाया जाता है. उसी उपलक्ष्य यह आयोजन रहने की जानकारी मंच की पदाधिकारी अध्यक्ष भाविका जाखोटिया, सचिव खुशी पनपालिया, सहसचिव माहिका जाखोटिया, सहायक सचिव अनुजा डागा आदि ने दी और बताया कि, मेहंदी रचाने का कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा. वहां मेहंदी सेटअप के साथ ही सेल्फी पॉइंट भी होगा, जो प्रतिभागी को यादगार क्षण देंगे. सुंदर मेहंदी हाथों में रचाकर अपने सिंजारे को मनाने का आवाहन युवती मंच ने किया है.
* केवल 1100 रुपए में स्टॉल
उपाध्यक्ष गौरी लढ्ढा (9309100330) से संपर्क कर तीज धमाल त्यौहार मेले में केवल 1100 रुपए में स्टॉल बुकिंग कर सकते हैं. इन स्टॉल्स में फूड, गेम्स, ड्रेस और एक्सेसरीज के स्टॉल रहेंगे. सीमित संख्या में स्टॉल होने से शीघ्रता करने पर ही स्टॉल बुक हो सकेंगे.
* अनेक स्पर्धाएं, आकर्षक पुरस्कार
अध्यक्षा भाविका जाखोटिया ने बताया कि, मिस और मिसेज तीज स्पर्धा रखी गई है. जिसमें तीन रोमांचक राउंड होंगे. प्रतियोगी को खास राजस्थानी वेशभूषा में तीनों राउंड में भाग लेना आवश्यक है. यह स्पर्धा 30 अगस्त को दोपहर 4 बजे से माहेश्वरी भवन में होगी. जिसकी प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अगस्त है. प्रवेश शुल्क केवल 150 रुपए है. मेले में आने की कोई एंट्री फी नहीं है.
उसी प्रकार सत्तु डेकोरेशन स्पर्धा भी रखी गई है. उसका वीडियो 28 अगस्त तक भेजा जा सकता है. वीडियो केवल डेढ मिनट का होना चाहिए. तीज मेले में नृत्य प्रस्तुती, संगीत, सिंजारे की मेहंदी, टॉल्स, मजेदार खेल और गतिविधियां, स्वादिष्ट व्यंजन और सेल्फी पॉइंट रहेंगे. सभी से अवश्य आकर धमाल मचाने, अपनी पारंपरिक तीज मनाने माहेश्वरी भवन समय पर पहुंचने का अनुरोध माहेश्वरी युवती मंच ने किया है.





