‘मां तुझे यह मेरा आखरी फोन हैं…’ यह कहते हुए मां और भाई के सामने लगाई फांसी
बुलढाणा जिले के धाड परिसर की घटना

बुलढाणा/दि.6- बुलढाणा तहसील के धाड परिसर में हुई आत्महत्या की घटना से संपूर्ण परिसर में हडकंप मच गया हैं. करडी ग्राम निवासी ज्ञानेश्वर एकनाथ सपकाल (39) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरूवार 5 मार्च की शाम 7.30 बजे के दौरान धाड के खेत में यह घटना घटित हुई. ज्ञानेश्वर ने खेत में जाकर खुदखुशी की.
जानकारी के मुताबिक ज्ञानेश्वर सपकाल ने खेत में पहुंचकर पेड पर फांसी का फंदा बांधा पश्चात घर पर मां को फोन कर ‘मां तुझे यह मेरा आखरी फोन हैं…’ ऐसा कहा. बेटे की बातचीत सुनकर मां भयभीत हो गई. उसके दिल में संदेह निर्माण हुआ. वह जो अवस्था में थी, उसी हालत में अपने दूसरे बेटे के साथ खेत की तरफ दौड पडी. दोनों घटनास्थल पहुंचने तक ज्ञानेश्वर का फोन शुरू ही था. सामने मां और भाई को आते देखते ही ज्ञानेश्वर ने पेड पर फांसी लगा ली. कुछ पल में ही मां और भाई की नजरों के सामने उसकी तडपकर मृत्यु हो गई. बेटे पर बेइंतहा प्यार करनेवाली मां का यह नजारा देखकर दिल भर आया. उसके आक्रोश से संपूर्ण परिसर में सन्नाटा छा गया. आसपास के किसान भी दौडकर वहां पहुंच गए. धाड पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए धाड के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है. मृतक के पीछे मां, पत्नी बेटे और भाई का भरापुरा परिवार हैं. ज्ञानेश्वर की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया हैं. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही हैं.





