बेटी की शादी की तैयारी शुरू रहते किसान पिता की आत्महत्या
वाशिम जिले के अमानी ग्राम की घटना

मालेगांव /दि.10 – घर में बेटी के विवाह की तैयारी शुरू रहते आर्थिक परेशानी से परेशान त्रस्त एक किसान पिता ने आत्महत्या कर ली. यह दिल दहलादेनेवाली घटना अमानी ग्राम में 9 मार्च को उजागर हुई. बेटी का विवाह 2 माह बाद रहते पैसों का जुगाड न जमने से निराशा में किसान द्बारा आत्महत्या किए जाने से गांव में हडकंप मच गया हैं. मृतक किसान का नाम मदन ज्ञानबा खडसे (45) हैं.
अल्पभूधारक किसान मदन खडसे के नाम पर अमानी ग्राम में 1.62 आर खेती हैं. उस पर बैंक का कर्ज भी था. आगामी 9 मई को उसकी बेटी का विवाह था. बेटी के विवाह के लिए केवल 2 माह शेष रहते घर में दूल्हा-दूल्हन के कपडो की खरीदी, महमानों की सूची और शादी की तैयारी की चर्चा शुरू थी. लेकिन इस खूशी के पिछे आर्थिक परेशानी सता रही थी. खेती के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट भरनेवाले पिता को बेटी की शादी के लिए पैसो का जुगाड करना कठिन हो गया था. पिछले 8 दिनों से अपने परिचित अनेक लोगों के पास सहायता की अपेक्षा व्यक्त कर रहे थे, ऐसी जानकारी सामने आयी हैं.



