एमपीएल सीजन-10 की लीग मैचेस का शेड्यूल हुआ तय
12 से 14 मार्च तक 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे 12 लीग मैचेस

* 15 मार्च को दो सेमीफाइनल के बाद होगा फाइनल मुकाबला
* दशहरा मैदान पर 4 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच
* माहेश्वरी युथ विंग का शानदार उपक्रम, इस बार आयोजन का दसवां वर्ष
* ग्रैंड रुद्राक्ष के मुख्य प्रायोजकत्व व जेपीएस किया के सह प्रायोजकत्व में आयोजन
* दैनिक ‘अमरावती मंडल’ है एमपीएल सीजन-10 के आयोजन का मीडिया पार्टनर
अमरावती /दि.11 – स्थानीय माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी युथ विंग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बडनेरा रोड स्थित दशहरा मैदान पर आयोजित की जा रही माहेश्वरी प्रीमियर लीग के पुल मैचेस का शेड्यूल तय कर दिया गया है. जिसके तहत इस क्रिकेट टुर्नामेंट में हिस्सा ले रही 8 टीमों द्वारा अपनी प्रतिस्पर्धी टीमों के साथ 3-3 मुकाबले खेले जाएंगे और 12 से 14 मार्च तक कुल 12 लीग मैचेस होंगी. जिसमें सर्वाधिक अंक व जीत हासिल करनेवाली 4 टीमों को सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाय किया जाएगा. जिनके बीच 15 मार्च को सुबह 2 सेमीफाइनल होंगे. जिसमें विजेता रहनेवाली दो टीमों के बीच 15 मार्च की दोपहर फाइनल मुकाबला होगा. जिसके तुरंत बाद यानि 15 मार्च की शाम ही इस टुर्नामेंट के पुरस्कारों का वितरण आयोजन स्थल पर आयोजित होनेवाले रंगारंग समारोह में किया जाएगा. जिसके तहत विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित करने के साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टुर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फिल्डर व बेस्ट कैचर जैसे व्यक्तिगत श्रेणी वाले पुरस्कारों से उत्कृष्ठ खिलाडियों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
बता दें कि, माहेश्वरी समाज से वास्ता रखनेवाले क्रिकेट खिलाडियों के खेल कौशल्य को निखारने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए श्री माहेश्वरी पंचायत अंतर्गत माहेश्वरी युथ विंग द्वारा प्रतिवर्ष माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. जिसके तहत इस वर्ष आगामी 12 से 15 मार्च तक चलनेवाले एमपीएल सीजन-10 का आयोजन दशहरा मैदान पर किया जा रहा है. जिसके लिए 8 टीमों का गठन करने के साथ ही विगत दिनों सभी 8 टीमों हेतु खिलाडियों का चयन कर लिया गया और सभी टीमों के खिलाडियों हेतु बेहद आकर्षक टी-शर्ट्स भी तैयार करवाते हुए लाँच कर दी गई. इसके साथ ही विगत 9 मार्च की शाम टुर्नामेंट के आयोजन स्थल यानि दशहरा मैदान पर माहेश्वरी युथ विंग के पदाधिकारियों एवं सभी टीमों के मालिकों व कप्तानों की उपस्थिति में इस आयोजन के तहत खेली जानेवाली लीग मैचेस के लिए सभी टीमों के लॉट तय किए गए.
ज्ञात रहे कि, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी प्रीमियर लीग की मीडिया पार्टनरशीप का जिम्मा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा संभाला जा रहा है. साथ ही इस वर्ष माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन-10 के मुख्य प्रायोजक द ग्रैंड रुद्राक्ष के संचालक विनोद राठी, यश राठी, प्रतीक राठी व पुरुषोत्तम राठी तथा सहप्रायोजक जेपीएस किया शोरुम के संचालक श्रवण गट्टाणी व सुधांशू गट्टाणी है. साथ ही टी-शर्ट स्पाँसर डॉ. भावना व रितेश कासट (देवी हॉस्पीटल), ट्रॉफी स्पाँसर सपना व योगेश भट्टड (सपना आर्टस्) है.
उल्लेखनीय है कि, इस बार इस आयोजन का लगातार दसवां वर्ष है. इस वर्ष सीजन-10 के तहत आगामी 12 से 15 मार्च तक स्थानीय दशहरा मैदान पर 8 टीमों के बीच क्रिकेट के रंगारंग व रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. इस वर्ष जिन 8 टीमों द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग के सीजन-10 में हिस्सा लिया जा रहा है. उनमें श्रीजी-11 (कप्तान – पराग गांधी , मालिक – नवीन लखोटिया), लॉयन यंग स्टार (कप्तान – अखिल चांडक, मालिक – योगेश साबू), सुपर-10 (कप्तान व मालिक – केशव सोनी), यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स (कप्तान – मुकुल लड्ढा, मालिक – जयेश चांडक), माहेश्वरी रॉयल्स (कप्तान – अभिषेक हेडा, मालिक – गोविंद केला), इवेंट फॉक्स-11 (कप्तान – भगवान मालानी, मालिक – प्रतीक मोहता), साची बुटीक (कप्तान – प्रदीप राठी, मालिक – अश्विनी राठी व संदीप राठी) व माहेश्वरी मैवरिक्स (कप्तान – शिवम भट्टड, मालिक – श्रीरंग चांडक) का समावेश है.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु माहेश्वरी युथ विंग की ओर से संदीप नावंदर, डॉ. प्रसन्न राठी, आकाश लड्ढा, चंद्रशेखर बजाज, पीयुष लखोटिया, शुभम मालानी, अक्षय बजाज, प्रणव राठी, अभिषेक भट्टड, पराग गांधी, योगेश सोनी, कौशल सोनी, हर्ष मंत्री, भगवान मालानी, अभिषेक भट्टड, अक्षज लड्ढा व उमेश जाखोटिया सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा महत्प्रयास किए जा रहे है.
* एमपीएल सीजन-10 में हिस्सा लेनेवाली 8 टीमे
– श्रीजी-11
पराग गांधी (कप्तान), शुभम मालानी, प्रणव राठी, अक्षय बजाज, आयुष पनपालिया, रितेश लड्ढा, चेतन राठी, सुदीप राठी, पार्थ भट्टड, रवि भूतडा, राघव चांडक.
– साची बुटिक
प्रदीप राठी (कप्तान), तुषार तापडिया, गौरव डागा, ऋषभ चांडक, हिमांशू जाजू, निखिल सोनी, अभय लोहिया, चंदन सारडा, रितेश भूतडा, हर्ष मालानी, संजय मालू.
– लॉयन्स यंग स्टार
अखिल चांडक (कप्तान), विवेक कासट, यश राठी, रोशन लोहिया, योगेश साबू, आकाश लड्ढा, संजय सारडा, नितिन झंवर, हर्षल राठी, अनिकेत टवानी, विजय राठी.
– यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स
हर्ष मंत्री (कप्तान), जयेश चांडक, मुरली टावरी, स्वरुप राठी, मुकुल लड्ढा, सौरभ जाजू, राज पनपालिया, प्रतीक हेडा, तुषार चांडक, गौरव भूतडा.
– इवेंट फॉक्स-11
भगवान मालानी (कप्तान), प्रतीक मोहता, चंद्रशेखर बजाज, नितिन सारडा, उमेश साबू, नरेश सारडा, प्रथमेश हेडा, नीरज टवानी, मधूर जाजू, रोहित मालानी.
– सुपर-10
केशव सोनी (कप्तान), हर्ष सोनी, दर्शन डागा, यश गांधी, प्रद्युम्न मालपानी, उमेश जाखोटिया, माधव हेडा, शशांक डागा, तपेश मुंधडा, शुभम राठी, लक्ष्मीकांत लड्ढा.
– माहेश्वरी रॉयल्स
अभिषेक हेडा (कप्तान), सागर टवानी, रोशन भट्टड, शशांक सिकची, अंकित हेडा, अंकित भट्टड, शुभम कलंत्री, अनिरुद्ध लड्ढा, केशव राठी, नीलेश चांडक, कौशल साबू.
– माहेश्वरी मैवरिक्स
शिवम भट्टड (कप्तान), श्रीरंग चांडक, विजय भट्टड, मिलन गांधी, निखिलेश कलंत्री, आदित्य सिकची, आनंद गांधी, डॉ. विभोर सोनी, यश झंवर, आदित्य बजाज.
* ऐसे होंगी लीग मैचेस
12 मार्च
सुबह 6.15 बजे – माहेश्वरी मैवरिक्स विरुद्ध लॉयन यंगस्टर.
सुबह 7.45 बजे – श्रीजी एलेवन विरुद्ध यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स.
सुबह 9.15 बजे – साची बुटिक विरुद्ध माहेश्वरी रॉयल.
दोपहर 4 बजे – सुपर-10 विरुद्ध इवेंट फॉक्स-11.
13 मार्च
सुबह 6.15 बजे – माहेश्वरी मैवरिक्स विरुद्ध यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स.
सुबह 7.45 बजे – श्रीजी-11 विरुद्ध लॉयन यंगस्टर.
सुबह 9.15 बजे – सुपर-10 विरुद्ध साची बुटिक-11.
दोपहर 4 बजे – इवेंट फॉक्स-11 विरुद्ध माहेश्वरी रॉयल.
14 मार्च
सुबह 6.15 बजे – सुपर-10 विरुद्ध माहेश्वरी रॉयल्स.
सुबह 7.45 बजे – साची बुटिक-11 विरुद्ध इवेंट फॉक्स-11.
सुबह 9.15 बजे – लॉयन यंगस्टर विरुद्ध यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स.
दोपहर 4 बजे – माहेश्वरी मैवरिक्स विरुद्ध श्रीजी-11.
15 मार्च
सुबह 7.45 बजे – पहला सेमीफाइनल.
सुबह 9.30 बजे – दूसरा सेमीफाइनल.
दोपहर 4 बजे – फाइनल.
शाम 6 बजे – पुरस्कार वितरण समारोह.





