वैदर्भिय महोत्सव में बचत गटों को हुई 1 करोड रुपयों की कमाई

अमरावती /दि.11 – जिला परिषद, जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा, महिला व बाल कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला आर्थिक विकास महामंडल तथा महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति ‘उमेद अभियान’ के संयुक्त तत्वावधान में विगत 4 से 8 मार्च की कालावधि दौरान स्थानीय सायंस्कोअर मैदान पर विभागीय मिनी सरस व वैदर्भिय महोत्सव का आयोजन किया गया था. जिसमें शामिल महिला बचत गटों द्वारा करीब 1 करोड रुपए की कमाई की गई है.
बता दें कि, वैदर्भिय महोत्सव एवं प्रदर्शनी में जिले के कई महिला बचत गुटों द्वारा सहभाग लिया गया था. जिन्होंने अपने-अपने स्टॉल पर घरेलू साज-सजावट की विभिन्न वस्तुओं सहित खाद्यपेय पदार्थ भी विक्री हेतु उपलब्ध कराए थे. इस महोत्सव में वस्तू विक्री से 50 लाख 40 हजार 952 रुपए तथा खाद्य पदार्थों की विक्री से 53 लाख 45 हजार 510 रुपए का आर्थिक लेन-देन होने की जानकारी सामने आई है. इस महोत्सव में कुल 236 बचत गटों द्वारा सहभाग लिया गया. जिसमें ‘उमेद’ अंतर्गत 165 गट व महिला आर्थिक विकास महामंडल के 58 गट सहित अन्य जिलों के 16 गटों का समावेश था. इसमें से 178 गटों द्वारा विविध वस्तुओं एवं खाद्य पदार्थों की विक्री की है.
पांच दिन चले इस महोत्सव के दौरान हस्तकला, घरेलू उत्पाद, पारंपरिक खाद्य पदार्थ एवं विविध ग्रामीण उत्पादों को ग्राहकों की ओर से जबरदस्त प्रतिसाद मिला. ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को मिले इस प्रतिसाद के चलते महिला बचत गटों के आर्थिक सक्षमीकरण को काफी बडी रफ्तार मिलने की बात जिप सीईओ संजीता महापात्र, प्रकल्प संचालक प्रीति देशमुख एवं माविम के वरिष्ठ जिला समन्वय अधिकारी डॉ. रंजन वानखडे द्वारा कही गई.
4 से 8 मार्च तक विभागीय मिनी सरस व वैदर्भिय महोत्सव में महिला बचत गटों द्वारा वस्तू एवं खाद्य पदार्थों की विक्री के जरिए 1 करोड रुपयों से अधिक मूल्य के माल की विक्री की गई. इस प्रदर्शनी में जिले के कई महिला बचत गटों द्वारा हिस्सा लिया गया. जिनकी आर्थिक स्थिति निश्चित तौर पर मजबूत हुई है.
– संजीता महापात्र
सीईओ, जिला परिषद, अमरावती.
* आंकडों का सिंहावलोकन
कुल सहभागी बचत गट 226
जिला समूह 165
महिला आर्थिक विकास 55
वस्तू विक्री समूह 178
वस्तू विक्री 50,40,922 रुपए.
खाद्य पदार्थ विक्री 53,45,510 रुपए.





