मूर्तिजापुर के एएसआई और हेडकांस्टेबल रिश्वत की मांग करते धरे गये

एसीबी दल की कारंजा रोड पर मूर्तिजापुर में कार्रवाई

* दोनों एक दिन के रिमांड पर
अकोला/दि.14 – अकोला जिले के मूर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में कार्यरत सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दीपक गणपतराव कानडे (56) और हेड कांस्टेबल ज्ञानेश्वर विठ्ठलराव रडके (38) को शिकायतकर्ता से दो हजार रुपए की रिश्वत मांगते हुए एसीबी के दल ने गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक अकोला एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी कि, एएसआई दीपक कानडे और बीट जमादार ज्ञानेश्वर रडके ने खेत में अवैध शराब का व्यवसाय करने का आरोप करते हुए कार्रवाई करने की धमकी दी थी. कार्रवाई न करने के लिए प्रतिमाह 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. तब शिकायतकर्ता ने मजबूरन रिश्वत देने की बात की और एसीबी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज की. 11 मार्च को यह रकम देना था. कारंजा रोड के गणेश मेडिकल के पास पुणेरी कैन्टीन के पास शिकायतकर्ता से दोनों पुलिस जवानों ने मुलाकात कर समझौता करते हुए 2 हजार रुपए मांगे शिकायतकर्ता पैसे देने तैयार था, लेकिन दोनों जवानों को संदेह होने पर उन्होंने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया. लेकिन रिश्वत की मांग किये जाने की बात उजागर होने से एएसआई दीपक कानडे और बीट जमादार ज्ञानेश्वर रडके को एसीबी के दल ने कब्जे में ले लिया. उनके खिलाफ मूर्तिजापुर शहर थाने में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है.

Back to top button