फायरिंग रेंज में दुर्घटना, हेडकांस्टेबल गंभीर
पातुर में सनसनी

अकोला/दि.16 – पातुर की पुलिस फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण दौरान आज दोपहर अचानक राउंड ब्लास्ट हो जाने से मुख्यालय में कार्यरत हेडकांस्टेबल राजकुमार ठाकरे गंभीर रुप से जख्मी हो जाने का समाचार है. गनिमत है कि, ठाकरे की हाथों की अंगुलियों को गहरी चोट पहुंची है. उन्हें लेकर साथी कर्मचारी अस्पताल लेकर दौडे. वहां तेज आवाज के कारण खलबली मची. कुछ समय के लिए मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया. फिर हिम्मत जुटाकर कर्मचारियों ने राजकुमार ठाकरे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया. डॉक्टर्स की टीम उनका उपचार कर रही है.
यह भी बताया जाता है कि, प्रशिक्षण दौरान अचानक रायफल से गोली चल जाने से शस्त्र में तकनीकी खराबी तो न थी, इस प्रकार की चर्चा सुनी जा रही है. एसपी अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में घटना की गंभीरता से जांच शुरु किये जाने का दावा पुलिस सूत्रों ने किया. विभाग संपूर्ण जांच करेगा और सुरक्षा मापदंडों पर भी विचार होगा.





