करंट लगने से युवक की मौत

वर्धा/दि.19 – खेती के चारों तरफ लगे तार कंपाउंड में विद्युत प्रवाह छोडने से लगे करंट के कारण युवक की मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम पियुष अरूण वैद्य 18 हैं. मृतक युवक मांडगांव का रहनेवाला हैं. जांच में यह बात उजागर होने से औरंगपुर निवासी दुर्वास मोतीराम पानसे के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज किया गया हैं.
जानकारी के मुताबिक शेड गांव में इस्माईल समडोले के खेत में पुरूष जाती के अज्ञात व्यक्ति का शव झुलसी अवस्था में बरामद हुआ था. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच की तब दुर्वास पानसे द्बारा खेत को प्राणियों से सुरक्षित रखने के लिए मेड पर तार का कुंपन कर उसमें विद्युत प्रवाह छोड रहने की बात स्पष्ट हुई थी. इस विद्युत प्रवाहित तार का स्पर्श होने से पियुष की मृत्यु हो गई थी. जांच रिपोर्ट के बाद दुर्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.
फोटो- प्रतिदिन





