होटल और रेस्तरा पर अभी नहीं मिला आदेश

घरेलू सिलेंडर की कोई शॉर्टेज नहीं

* डीएसओ निनाद लांडे का कहना
* इंधन का उचित उपयोग करने की अपील
* कालाबाजारी पर कडी नजर, होगी सीधे एफआईआर
अमरावती/दि.19 – खाडी युद्ध के कारण पिछले सप्ताह से मची घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की मारामारी अब थम जाने का चित्र दिखाई दे रहा है. जिला आपूर्ति अधिकारी निनाद लांडे ने भी आज कहा कि, घरेलू उपयोग के लिए सिलेंडर की सरकार द्वारा निर्धारित अवधि में आपूर्ति बराबर की जा रही है. कोई किल्लत नहीं है. उसी प्रकार निनाद लांडे ने लोगों से इंधन का उचित उपयोग करने की अपील अमरावती मंडल से चर्चा दौरान की. उन्होंने बताया कि, कालाबाजारी किये जाने की स्थिति में हमारे उडन दस्ते बराबर नजर रखे हुए हैं. जिससे एस्मा के तहत कडी कार्रवाई होगी. सीधे एफआईआर दर्ज किये जाने की चेतावनी डीएसओ लांडे ने दी.
होटल, भोजनालय के लिए सप्लाई के बारे में सरकार से अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं. व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति पाबंदियों के साथ की जा रही है. उधर होटल एसो. के सचिव सारंग राउत ने बताया कि, उन्होंने जिले के राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे से इस संबंध में राहत हेतु गुहार लगाई है. जिले में होटल व्यवसाय पर पड रहे असर और रोजगार की समस्या के बारे में सांसद डॉ. बोंडे को बताया गया है. डॉ. बोंडे ने इस संबंध में केंद्र शासन, पेट्रोलियम मंत्रालय से चर्चा करने की तैयारी दर्शायी है.
* होटल शॉल पर छापा
इस बीच आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण गुल्हाने के दल ने कठोरा नाका क्षेत्र में शॉल बार पर बुधवार को छापा मारा. वहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल को पकडा गया. दो सिलेंडर जब्त कर गाडगे नगर थाने में शिकायत दी गई. पुलिस ने जीवनावश्यक वस्तु कानून की धारा के तहत वीरेंद्र शहारे पर अपराध दर्ज किया है.

Back to top button