राजकमल चौराहे पर हुआ भव्य गुढी पूजन

शहर कांग्रेस व नवयुवक विद्यार्थी संगठन का आयोजन

अमरावती/दि.19 – आज गुढीपाडवा पर्व के औचित्य को साधते हुए प्रतिवर्ष की तरह शहर कांग्रेस कमिटी एवं नवयुवक विद्यार्थी संगठन द्वारा स्थानीय राजकमल चौराहे पर भव्य गुढी स्थापित करते हुए पूरे विधिविधान के साथ गुढी पूजन किया गया. इस अवसर पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर व डॉ. सुनील देशमुख, महानगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, कांग्रेस शहराध्यक्ष व पार्षद बबलू शेखावत, महिला शहराध्यक्ष जयश्री वानखडे, स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल व मिलिंद चिमोटे, पार्षद डॉ. संजय शिरभाते, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भैया पवार सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रतावा व मनोज भेले एवं शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर शक्ति महाराज व दत्तमार्गी महंत पद्माकर तायडे महाराज बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे.
सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों के हाथों राजकमल चौक परिसर में स्थापित की गई भव्य एवं सुंदर गुढी का विधिवत पूजन करते हुए भक्तिभाव के साथ आरती की गई. इस समय सभी उपस्थितों ने पारंपरिक वस्त्र एवं फेटे परिधान करते हुए इस आयोजन में हिस्सा लिया. जिसके चलते पूरा वातावरण उत्सवमय, परंपरापूर्ण आणि आनंदमय बन गया था और यह कार्यक्रम संस्कृती, परंपरा आणि समाजसेवा का सुंदर संगम भी साबित हुआ. इस अवसर पर नवयुवक विद्यार्थी संगठन के संजय देशमुख, युवक काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वैभव देशमुख, नगरसेविका अर्चना आत्राम, नगरसेविका सुनिता राजीव भेले, नगरसेवक विक्की उर्फ विशाल वानखडे, नगरसेविका ललिता सुरेश रतावा, नगरसेवक धीरज हिवसे, नगरसेविका राजश्री राजेंद्र झटाले तथा सतीश गवई, संजय वाघ, अविनाश पांडे, अभिनंदन पेंढारी, दीपक हुंडीकर, किरण साउरकर, प्रभाकर वालसे, राहुल येवले, अनिकेत ढेंगले, संकेत कुलट, संकेत साहु, आशिष यादव, पुरुषोत्तम मुंधडा, गजानन राजगुरे, संजय बोबडे, प्रदीप अरबट, मुकेश गिरी, कृष्ण बोबडे, मैथिली पाटील, सागर इंगोले, रफिक भाई चीकुवाले, प्रकाश मामर्डे, मुकेश छांगानी, हरदीप सिंह, विजय बर्वे, विजय खंडारे, अरुण बनारसे, सुनील रामटेके, शुभम शेगोकार, माणिक लोखंडे, विठ्ठलराव मरापे, प्रदीप शेवतकर, राहुल बागडे, दिनेश स्वर्गे, प्रमोद इंगोले, ममता जावरे, कल्पना इंगोले, अमृता इंगोले, राधा इंगोले, किरण चांदवडकर, नेत्रा दोडके, वंशिता चांदवडकर, सिद्धी मारोडकर, शीतल जाधव, रसिका बल्लाल, समृद्धी टाले, ऋतिका गौड, आनंदी टाले, भाविका कालबांडे, सृष्टी कालबांडे, प्राची सोनटक्के, वैदेही अनासाने, अंकिता गौड, प्रियांका इंगोले, श्वेता रघुवंशी, अर्चना शर्मा, रीता बनकर, अंजली कालबांडे, नीता करुले, भारती बिलविले, सुषमा झाडे, सोनू उपरकर, कांता लोखंडे, रंजना वानखडे, सुरेश जंगवानी, नरेश केशरवाणी, ऋषी बाखडे, प्रथमेश बाखडे, रोहन भातकुलकर, चेतन याउल, रणधीर कापसे, राम वालसे, अमोल थोरात, मनीष तुपात्कार, शुभम मेश्राम, अभिजित खंडारे, अनुज मनवर, प्रशिक चव्हाण, सतीश जवने, चीकुभाऊ तावाले, किशोर वालसे सहित सैकडों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
* गैस किल्लत व दर वृद्धि का भी किया गया निषेध
राजकमल चौराहे पर गुढीपाडवा पर्व निमित्य स्थापित भव्य गुढी का पूजन करने हेतु उपस्थित हुए शहर कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस औचित्य को साधते हुए राज्य सरकार द्वारा एलपीजी की दरों में की गई वृद्धि तथा इस समय देश में चल रही गैस की किल्लत का जमकर विरोध करते हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन एवं नारेबाजी की. इस समय कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों का कहना रहा कि, भाजपा के नेतृत्ववाली केंद्र एवं राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. जिसका खामियाजा राज्य सहित देश की आम जनता को भुगतना पड रहा है. इस समय कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने राजकमल चौराहे पर गैस सिलेंडर के बडे-बडे कटआउट भी लगाए थे. जिन पर सरकार विरोधी नारे लिखे हुए थे. जिन्होंने राजकमल चौराहे से गुजरनेवाले सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

Back to top button