काटोल एसबीआई विस्फोट के दोषियों पर होगी कार्रवाई

सांसद अमर काले को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का उत्तर

वर्धा /दि.21 – गत 1 मार्च को नागपुर जिले के काटोल स्थित एसबीआई एनर्जी लिमिटेड कंपनी में हुए भयंकर विस्फोर्ट में 22 मजदूरों की जान चली गई. 20 से अधिक महिला मजदूर बुरी तरह झुलस गई. ऐसे में सरकारी सुरक्षा विषयक उपाय योजना पर निगरानी रखने वाली प्रशासनिक मशनरी पर भी सांसद अमर काले ने सवाल उपस्थित किया तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सभी पर कडी कार्रवाई होगी. सांसद के पत्र का केंद्रीय मंत्री ने उत्तर दिया है. पीयूष गोयल ने दुर्घटना में मारे गये श्रमिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ सांसद काले की डिमांड के अनुसार सभी दोषियों पर कडे एक्शन की तैयारी दर्शायी है. कहा जा रहा है कि, सांसद अमर काले द्वारा यह विषय उपस्थित किये जाने से पीडितों के परिवारजन उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं.
मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद काले के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि, दुर्घटना की जांच के आदेश देने के साथ 2 मार्च को ही विभागीय आयुक्त कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक लेकर केंद्र सरकार की पेसो और महाराष्ट्र सरकार की डिश संस्था द्वारा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय किया गया था. ऐसे में सांसद अमर काले ने केंद्रीय मंत्री गोयल से मुलाकात कर दुर्घटना की गंभीरता बताई. गरीब श्रमिकों की जान चली जाने से घर-परिवार पर आयी मुसिबत के विषय में भी जानकारी दी. तब उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये जाने की बात उन्होंने कही.

Back to top button